Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान पुत्र पर प्राणघातक हमला, सरेबाजार फायरिग कर बनाया दहशत का माहौल


शिवेश शुक्ला 


प्रतापगढ़। प्रधान पुत्र को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की खिलाफत को लेकर भूमाफियाओ द्वारा हमले मे उदयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज मे महेंद्र सिंह प्रधान है। बीती बीस जुलाई की रात करीब दस बजे थाना क्षेत्र के रांकी गांव निवासी श्रवण सिंह व इनके पुत्र विवेक सिंह चार अज्ञात हमलावरो के साथ गांव के एएनएम सेंटर पर पहुंचे और किसी काम से वहां मौजूद प्रधान महेंद्र सिंह के पुत्र विनोद सिंह पर हमलावर हो उठे। आरोपियो द्वारा विनोद को गांव के सरकारी स्कूल पर खुद के अतिक्रमण का विरोध करने को लेकर गालीगलौज करते हुए मारापीटा गया। विरोध करने पर आरोपी श्रवण सिंह ने लाइसेंसी राइफल से विनोद पर जानलेवा फायर झांेक दिया। विनोद ने शोर मचाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा सरेबाजार फायरिग कर दहशत का माहौल बनाया गया। आरोपियो द्वारा व्यापारियो की भीड बढ़ने पर पीडित विनोद को परिवार सहित जान से मार देने की धमकी देते फरार हो गये। पीडित ने घटना के बाबत लालगंज सीओ ओपी द्विवेदी को तहरीर सौपी। सीओ के निर्देश पर उदयपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी श्रवण सिंह सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा बलवा समेत कई गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक हमलावरो मे एक आरोपी श्रवण सिंह थाने का हिस्टीशीटर है और उस पर हत्या तथा डकैती समेत कई गंभीर अपराधो को लेकर प्रतापगढ़ एवं इलाहाबाद के थानो मे मुकदमे कायम है।इस बाबत एसओ उदयपुर वीरेंद्र कुमार मिश्र का कहना है मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। इधर घटना को लेकर एसडीएम व सीओ ने भी बाजार पहुंचकर डरे व्यापारियो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे