शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जिलाधिकारी शम्भु कुमार व अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में आज उपजिलाधिकारी सदर एस0पी0 सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा प्रतिबन्धित पॉलीथीन के विरूद्ध अभियान चलाकर सिविल लाइन्स, अम्बेडकर चौराहा, कचेहरी रोड, जिला अस्पताल के सामने व पंजाबी मार्केट स्थित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा सात प्रतिष्ठानों जिनमें पतंजलि स्टोर सिविल लाइन्स, मौर्या स्वीट्स अम्बेडकर चौराहा, त्रिवेनी किराना कचेहरी रोड सिटी पैलेस, कमलेश किराना कचेहरी रोड व जिला अस्पताल के सामने स्थित फल विक्रेता सोनू, अजमल व विनोद सोनी से कुल मिलाकर 10.780 किग्रा0 प्रतिबन्धित पॉलीथीन बरामद कर रू0 33000/- जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान एकत्र व्यापारी व आमजन को प्रतिबन्धित पॉलीथीन सम्बन्धी नियमों की जानकारी प्रदान की गयी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिबन्धित पॉलीथीन के विरूद्ध नियमित रूप से सघन जांच जारी रहेगी व प्रतिबन्धित पॉलीथीन का विक्रय, भण्डारण, वितरण या परिवहन पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ