रमेश कुमार मिश्र/प्रीतीसिंह
गोंडा :तरबगंज थानाक्षेत्र के दो ग्राम सभाओ में अबैध मोटर चलाने के लिए बिछाई गयी केबिल से खेतो में अचानक करंट प्रवाहित होने लगा।जिसके चपेट में खेत में काम कर रही एक लड़की व एक वृद्ध आ गये जिससे दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
सूचना पर मौके पर पहुँचे एसडीएम तरबगंज व पुलिस टीम ने गाँव वालो के सामने लड़की का पंचनामा करवा कर लाश परिजनो को सौपा।वही वृद्ध की लाश को पोस्टमार्टम में भेजा गया।परिजनो व गाँव वालो के तरफ से लड़की की लाश का पोस्टमार्टम ना करवाना बना चर्चा का विषय।
सूत्र।
बतादे की तरबगंज थानाक्षेत्र के दो ग्रामसभाओ संरावा व बनगाँव में दिनाँक 23/07/2018को शाम 6.30बजे गाँव की पूजा19पुत्री रामसंवारे निवासी ग्राम संरावा व अकबाल बहादुर मिश्र 62पुत्र बाबू मिश्र निवासी ग्राम बनगाँव की अबैध मोटर चलाने के लिए बिछाई गयी केबिल से खेतो में प्रवाहित हुए करंट में फंस कर दर्दनाक मौत हो गयी।
फिलहाल मामले में लड़की की लाश का पंचनामा करके परिजनो को सौप दी गयी है।वही बृद्ध की लाश को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
प्रभारी उप नीरिक्षक तरबगंज जयप्रकाश चौबे ने बताया की एक लड़की पूजा19पुत्री रामसवारे अपने परिवार वालो के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी।खेत में लगे बिजली के पोल से बरसात होने के कारण अचानक खेतो मे करंट प्रवाहित होने लगा जिससे लड़की चपेट में आगयी और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
वही दूसरी घटना में भी खेतो में जारहे बृद्ध की पानी का मोटर चलाने के लिए बिछाई गयी केबिल के करंट में फंसकर दर्दनाक मौत हो गयी।गाँव वालो के सामने लड़की के परिजनो ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।जिसे पंचनामा करके लाश परिजनो को सौप दी गयी है।और बृद्ध की लाश को सीजकर पोस्टमार्टम में भेज दी गयी है।
एसडीएम तरबगंज सौरभ भटट ने बताया की करंट कैसे उतरा इसकी जाँच करवाई जायेगी। बिजली विभाग को लिखकर भेजा गया है।
अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार यादव ने फोन रीसिव करना भी मुनासिब नही समझा।जिससे ये पता चलता की योगी सरकार मे
बिजली बिभाग के अधिकारी
कितना सक्रीये है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ