Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्रकारों की समस्याओं के मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाया जायेगा:सदस्य प्रेस कौंसिल ऑफ इण्डिया


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। समाचार पत्रों, पत्रकारों की समस्याओं, अखबारी कागज पर लगने वाली जी.एस.टी. आदि के मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाया जायेगा। यह विचार बुधवार को प्रेस क्लब में प्रेस कौंसिल ऑफ इण्डिया केे सदस्य सैयद रजा हुसेन रिजवी ने व्यक्त किया। वे निराला साहित्य एवं संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित सारस्वत सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन, मुशायरे के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। 






कहा कि समाचार पत्रों की मुश्किलें बढी हैं और उनका बेहतर समाधान निकले प्रेस कौंसिल ऑफ इण्डिया के सदस्य के रूप में वे इसके लिये हर संभव प्रयास करेंगे। 
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने कागज पर लगने वाली जी.एस.टी., प्रेस कौंसिल ऑफ इण्डिया की भूमिका से जुड़े सवालों को तथ्यों के साथ रखा। कहा कि इस बड़ी संस्था को अपनी भूमिका निभानी चाहिये जिससे समाचार पत्रों का अस्तित्व बना रहे। 







इस अवसर पर वे निराला साहित्य एवं संस्कृति संस्थान द्वारा डा. रामकृष्ण लाल जगमगके संयोजन में सैयद रजा हुसेन रिजवी को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह देकर राष्ट्रीय सेवा गौरवसम्मान से सम्मानित किया गया। 





कार्यक्रम में डा. दशरथ प्रसाद यादव, डा. वी.के. वर्मात्रिभुवन प्रसाद मिश्र, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, पुनीत ओझा, कर्नल के.सी. मिश्र आदि ने विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने किया। दूसरे सत्र में डा. रामकृष्ण लाल जगमगके संचालन में विनोद कुमार उपाध्याय, ताजीर बस्तवी, आतिश सुल्तानपुरी, पंकज सोनी, कलीम बस्तवी हकीकी, सागर गोरखपुरी, कृष्णा श्रीवास्तव, रामचन्द्र राजा, जगदम्बा प्रसाद भावुक, कमलापति पाण्डेय, लालमणि प्रसाद, शाद अहमद शादहरीश दरवेश, रहमान अली रहमान, अनवर हुसेन पारसा, अफजल हुसेन अफजल, पं. चन्द्रबली मिश्र ने काव्य पाठ किया। सुनील कुमार मिश्र, काशी दूबे, डा. पी.एन. चौधरी, दीपक कुमार प्रसाद, शिवराम पाण्डेय, डा. नरेन्द्र बहादुर सिंह, हिलाल अख्तर, राजेन्द्र उपाध्याय, प्रहलाद मोदी, रमाकान्त पाठक, ठाकुरदीन निषाद, राधेश्याम त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, अनुराग पाण्डेय, रामाज्ञा मौर्य, नीरज त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पाण्डेय, विपिन विहारी त्रिपाठी, लवकुश यादव, राम सजीवन द्विवेदी, दिनेश उपाध्याय, इरशाद अहमद खान, जिशान हैदर रिजवी,सोहन सिंह, संदीप शुक्ल, मो. वसीम अंसारी, श्याम प्रकाश शर्मा, राम मूरत चौधरी, पेशकार मिश्र, सर्वेष श्रीवास्तव,     राधेश्याम जायसवाल, सदानन्द मिश्र, जगबीर प्रसाद पाण्डेय, आशुतोष नारायण मिश्र, दिनेश सिंह, राकेश तिवारी, तनवीर आलम, देवस्य मिश्र, अजमत अली सिद्दीकी, मो. शामीन फारूकी के साथ ही अनेक पत्रकार, साहित्यकार उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे