सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । हिंदू युवा वाहिनी के प्रथम प्रदेश संयोजक व हिंदुत्व के प्रचारक स्वर्गीय विश्वनाथ ओझा की पुण्यतिथि के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा संगोष्ठी एवम सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस इस अवसर पर हिन्दू वाहिनी के संगठन पर चर्चा एवं स्वर्गीय विष्णु दत्त ओझा के जीवन पर वरिष्ठ नेता एवं विद्युत परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने प्रकाश डाला । हिन्दू युवा वाहिनी के गठन को लेकर प्रकाश डालते हुए राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी विशुद्ध रूप से एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक केंद्र संगठन है । जिसको लेकर योगी आदित्यनाथ ने 2002 में हिंदू युवा वाहिनी का गठन कर पूरे उत्तर प्रदेश , नेपाल एवं भारत के सीमा पर आतंकवाद ,माओवाद, नक्सलवाद हिन्दू उत्पीड़न , लवजेहाद , गौ तस्करों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से किया था । विपरीत परिस्थितियों में भी क्षेत्र में कभी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ । माओवाद , नक्सलवाद ,आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय फौज की तरह हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बहुतों को ठीक करने का काम किया है।
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने एवं श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए हिंदू युवा वाहिनी लगातार प्रयास कर रही है और वह अपने उद्देश्य में अपने अगुवा एवं संरक्षक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जरूर सफल होगी अपने संबोधन संबोधन में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्तानी ने कहा कि हमारे जिले का नाम बस्ती से बदलकर मखौड़ा धाम किया जाना चाहिए क्योंकि श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या के बगल में खड़ा था में स्थित है जहां पर पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद भगवान प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था । अतः बस्ती जिले का नाम भी मखौड़ा धाम के नाम पर मखौड़ा नगर किया जाना चाहिए । बस्ती को मखौड़ा नगर बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया । अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि जल्द ही हमारा एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगे रखेंगे । इस अवसर पर जिला महामंत्री विनय सिंह पप्पू जायसवाल रविन्द्र गौतम अखंड प्रताप सिंह जय प्रकाश सिंह राम गणेश चौधरी प्रकाश चौधरी शशि भूषण सिंह अर्जुन पंडित जितेंद्र यादव सूरज प्रसाद विवेक कन्हैया लाल विवेक बबलू निषाद अखिलेश मिश्रा राम गौर कन्हैया गुप्ता धर्मेन्द्र कुमार राकेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ