सुनील उपाध्याय
बस्ती। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर घण्टो सफाई अभियान चला। इससे पहले जनपद आगमन पर स्वागत को पहुंचे साथी सफाईकर्मियों से उन्होने बिना किसी औपचारिकता के सीधे भद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने को कहा।
यहां जिला पचायत राज अधिकारी की देखरेख में मंदिर के आसपास की गंदगी और झाड़ि़यों को विधिवत साफ किया गया। बाद में सभी ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथी सफाईकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुये उन्होने कहा यह कभी मन में मत लाना कि हमारा काम और पद छोटा है, बल्कि यह सोचकर अपना योगदान जारी रखों कि हमारा काम कितना महत्वपूर्ण है। कार्य के प्रति निष्ठा हो तो साथियों और विभागीय अधिकारियों का हर जगह सहयोग मिलता है। उन्होने हर प्रकार के आयोजनों और सफाईकर्मियों के हितों को लेकर लागातार संघर्ष कर रहे ऊर्जावान जिला कार्यकारिणी की प्रशंशा की।
प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सफाई कार्य के बाद साथियों की एरियर, सेवा पुस्तिका, तथा उपकरण जैसी समस्याओं को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं उप निदेशक से भी मिले। उन्होने तत्काल सेवा पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर इसे प्रभावी कर दिया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्या द्वारा उठायी गयी अन्य समस्याओं पर भी डीपीआरओ ने शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। संयुक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण कुमार यादव, कार्यवाहक जिला मंत्री संजय यादव, घनश्याम शुक्ल, मनोज भारती, रूद्रनारायण उर्फ रूदल, जयप्रकाश, मनसाराम, गोरखनाथ, अरूण कुमार, ब्लाक अध्यक्ष सुग्रीव भारती, राजेन्द्र प्रसाद, नरेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, लालजी गौतम, छ्ठू लाल, शिवप्रसाद, अश्वनी पांडे, जगनरायन, अरूणेश पाल, जिला परियोजना समन्वयक विष्णुदेव तिवारी, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ