शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जीवन के लिए ऑक्सीजन नितांत आवश्यक है जो मात्र वृक्षारोपण से ही संभव है । वातावरण में कार्बन डाईऑक्साइड की बहुतायत हो गई है यदि तीव्र गति से वृक्षारोपण नहीं किया गया तो निकट भविष्य में वायु प्रदूषण से अपार जनहानि की संभावना हो सकती है । उक्त विचार ब्रह्मदेव समाज के आयोजकत्व में रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान स्टेशन अधीक्षक पंडित त्रिभुवन नाथ मिश्र ने कहीं ।इस दौरान उन्होंने स्टेशन पार्क को हरा-भरा करने के लिए ब्रह्मदेव समाज द्वारा की गई पहल के प्रति आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के धर्मार्थ सांस्कृतिक मंत्री आचार्य पंडित आलोक मिश्र के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बृहद शंखनाद के उपरान्त बुधवार को ब्रह्मदेव समाज द्वारा समूचे जनपद को हरा-भरा करने के दस हजार पौध रोपण के लिए गए संकल्प की शुरुआत की गई । इस दौरान रेलवे स्टेशन के सामने पार्क में देव वृक्ष पीपल, नीम, अशोक, पाकड़ सहित 25 पौध रोपण कर कार्यक्रम का आगाज किया गया । इस मौके पर ज्योतिषाचार्य पंडित आलोक मिश्रा आचार्य ने पीपल को सर्वगुण संपन्न युक्त देव वृक्ष बताते हुए कहा कि जीव रक्षार्थ ब्रह्मदेव समाज द्वारा किए जाने वाला यह सर्वाधिक पुनीत कार्य है । इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने पर्यावरण को संरक्षित करने के संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि हमारी सांसे वृक्षों की बदौलत ही है उन्होंने सभी को वृक्षारोपण करने का संकल्प दिलाया । कार्यक्रम का संचालन संगठन के सेवक पंण्डित शिवेश शुक्ल एडवोकेट ने करते हुए सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया । इस मौके पर प्रमुख रुप से ब्रह्मदेव साहित्य समाज के अध्यक्ष पंडित प्रेम कुमार त्रिपाठी एडवोकेट जय राम पांडे राही संगठन मंत्री परमानंद मिश्र एडवोकेट रेलवे विभाग के सीएमआई ओम प्रकाश राव ब्रजघोष ओझा शहर महामंत्री मनीष ओझा प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्र विनय मिश्र अच्युतानंद पांडे संजीव पांडे चंदन ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे ब्रह्मदेव समाज के पट्टी प्रभारी घनश्याम शुक्ला बृजेश पांडे ब्लॉक अध्यक्ष बिहार तुलसीराम मिश्रा लालगंज के ब्लाक अध्यक्ष प्रेम शंकर तिवारी सुरेंद्र मिश्रा राजकुमार शुक्ल सहित आदि संगठन के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ