Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है,इस योजना को हर हाल में बहाल कराना है:हक़ीक़ुल्लाह


गोंडा:- विकासखंड बभनजोत के गौराचौकी स्थित प्रांगण में पुरानी पेंशन बहाल करो योजना के संबंध में एक बैठक की गई।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय गिरी बाबा की अध्यक्षता में शिक्षा क्षेत्र बभनजोत के अध्यापकों की  बैठक की गई।बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष हक़ीक़ुल्लाह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है।इस योजना को हर हाल में बहाल कराना है। इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े करेंगे। पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित अध्यापकों को उनको किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है। इसलिए हम सभी अध्यापकों को पुरानी पेंशन बहाली योजना के संबंध में हर हाल में गोरखपुर में 30 तारीख को आयोजित होने वाली सीएम के कार्यक्रम में अपनी मांगों को मंगवाएंगे।चेतावनी रैली में हर हाल में सभी अध्यापक एकजुट हो कर पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय गिरी बाबा ने कहा कि अगर सभी अध्यापक एकजुट होकर 30 तारीख को चेतावनी रैली में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी जी के गृह जनपद गोरखपुर में पहुंचते हैं तो निश्चित रुप से पुरानी पेंशन बहाल कराया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम सरवर, ब्लॉक उपाध्यक्ष काजी इशरत मोहम्मद मुस्तगीस, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद बशीर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष काजी सिकंदर उद्दीन अहमद, राधेश्याम, राजीव राजपूत, शिवकुमार विश्वकर्मा, अश्वनी यादव, अमित कुमार यादव, अफरोज अहमद, अनिल कुमार, हरीश चंद्र, सुशील कुमार सिंह, अबू सुफियान, निषात कौसर,दिनेश यादव, ध्रुव चन्द पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, वशु कुमार, सुरेंद्र प्रताप,अखिलेश कुमार, कवि राज विमल, बांके लाल प्रजापति, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद उमर, वासिउल्लाह आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे