शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बीती मंगलवार की सरेरात बेखौफ बदमाशो ने बेकरी के संचालक को तमंचे की नोंक पर जानलेवा हमले का भय दिखाकर तीस हजार रूपये नकद समेत दो मोबाइल व म्यूजिक सिस्टम के लूट की वारदात अंजाम दे दी। लालगंज कोतवाली के लखनऊ वाराणसी नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात करीब साढे नौ बजे प्रतापगढ़ आनंद बेकरी के संचालक लालगंज के सांगीपुर क्षेत्र मे माल की आपूर्ति कर मुख्यालय वापस लौट रहे थे। कोतवाली नगर के पल्टन बाजार निवासी बेकरी संचालक लोडर मैजिक वाहन से व्यापारियो से माल के बकाये की मिली रकम को लेकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशो मे से दो ने लोडर मैजिक वाहन के सामने सवारी बनकर रूकने का इशारा किया। जैसे ही लोडर वाहन के चालक ने वाहन को रोका पीछे से बाइक से कवर कर रहे बदमाशो ने चालक व मालिक पर तमंचा सटा दिया। बदमाशो ने तमंचे की नोंक पर बेकरी के मालिक के पास मौजूद तीस हजार नकद व वाहन मे मौजूद दो मोबाइल फोन एवं लोडर वाहन का म्यूजिक सिस्टम खोल लिया। बदमाश बेकरी मालिक को धमकाते हुए फरार हो गये। दुस्साहसिक लूट की घटना के शिकार पीडितो ने देर रात कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद कोतवाल अंगदराय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशो की तलाश मे भागदौड शुरू की। किंतु घटना के दूसरे दिन बुधवार की दोपहर तक कोतवाली पुलिस बदमाशो का अता पता तक नहीं सूंघ पाई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ