गोंडा:-विकास खंड छपिया के मसकनवा मे स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय मे एसडीएम जगदम्बा सिंह के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की वार्डन उर्मिला मौर्या जो कागजी दौर में 7जुलाई तक छुट्टी पर थी।वो नदारद मिली।चार्ज प्रभारी वार्डन गीता द्विवेदी के पास पाया गया।एसडीएम मनकापुर ने बताया की छात्राओं का शैक्षिक स्तर खराब है।कक्षा आठ की छात्रा से हिंदी,इंग्लिश के कुछ शब्द ब्लैकबोर्ड पर लिखने को कहे गये। जिसे छात्रा नही लिख पायी। बिद्यालय मे खानपान की व्यवस्था मीनू के हिसाब से सही पाया गया लेकिन नाश्ता मीनू के हिसाब से नही मिल रहा है।स्कूल मे बिस्तर, तकिया, चद्दर फटे पुराने पाये गये।छत से पानी टपक रहा था।वाटर सप्लाई की व्यवस्था भी सही नही थी।विद्यालय मे लगा सीसीटीवी कैमरा व बायोमेट्रिक मशीन भी खराब मिला
।एसडीएम मनकापुर ने कङी चेतावनी देते हुये कहा कि अगर व्यवस्था मे सुधार नही किया गया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।विद्यालय मे कक्षा 6 से 8 तक 100 छात्राओं के सापेक्ष मे 55 छात्रायें उपस्थित मिली।जिस पर इस अवसर पर,छपिया की प्रभारी वार्डन गीता द्विवेदी, अमरेन्द्र पाण्डेय, प्रशांत मोर्या, श्रीमती कमलेश, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रही।
उपजिलाधिकारी जेबी सिंह अपनी टीम के साथ मनकापुर विकास खंड के ग्राम बंदरहा के मजरे दुमचीपुर में स्थित आवासी कस्तुरवा बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।जिसमे भवन जर्जर आवस्था,शौचालय व बाथरुम टूटी आवस्था,बिस्तर में गंदा चादर,तकिया व टूटा बेड,भोजन भी गुणवक्ता विहीन व वर्तमान में64बच्चाे को ड्रेस भी वितरित नही किया गया।जबकि सौ बच्चे के सापेक्ष64 छात्राऐ मौजूद रही।उक्त कमी मिलने यसडीयम ने विद्यालय प्रचार्या ममता श्रीवास्तव को कडी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की चेतावानी दी।कस्तुरवा आवासीय विद्यालय में कुल चौदह स्टाफ में सिर्फ मुख्य रसोइया सीयल में थी।वाकी सभी स्टाफ मौजूद रहे।वही यसडीयम जेबी सिंह ने बताया कि विद्यालय सिर्फ बच्चे गणित,हिन्दी व अंग्रेजी के सवालो कें ठीक जबाब दिये है और जो कमी है उसकी रिपोंट डीयम साहब आज शाम को भेज दी जायेगी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ