Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पशु तस्करी की उच्चस्तरीय जांच की मांग


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जिले में हो रही पशु तस्करी के विरोध में ब्रह्मदेव समाज के पदाधिकारियों सदस्यों ने संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए जनपद प्रतापगढ़ जिले के अन्तू  थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार गांव में पशु तस्करी की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने वह घटना में मारे गए रामकृपाल दुबे के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है ! आरोपित है कि 24 जुलाई 2018 को पशु तस्करों द्वारा मवेशी लादने  से मना करने पर थाना अंतू क्षेत्र  के नरिया निवासी पंडित राम कृपाल दुबे की हत्या कर दी गई ! इस मौके पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी संगठन के संगठन मंत्री परमानंद मिश्र साहित्य समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी बी पी त्रिपाठी संगठन के प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्र अरुण पांडे प्रदीप रजक लक्ष्मीकांत घनश्याम शुक्ला सहित आदि लोग शामिल रहे ! 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे