Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसान पीजी कॉलेज में खरीफ उत्पादक गोष्ठी का हुवा आयोजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी ।आज किसान पीजी कॉलेज में खरीफ उत्पादक गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया इस अवसर पर उद्द्यान विभाग , गन्ना विभाग ,सिंचाई , रेशम मछली विद्युत , भूमि संरक्षण के अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आए हुए किसानों को बताया ।  अपने सम्भाषण के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजशेखर ने कहा कि जब तक किसान संपन्न नहीं होगा । तब तक राष्ट्र की उन्नति नहीं हो सकती क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान राष्ट्र है। किसानों की  आय का मुख्य स्रोत कृषि है।  उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दिया कि किसानों से जुड़े सभी मुद्दों को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाए उनके समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए आगे उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान जल्द किया जाएगा । कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे सहित कई अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे