अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बलरामपुर इकाई की बैठक यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद सर्वेश सिंह की अध्यक्षता में मीडिया हाउस रानी धर्मशाला में आयोजित की गई । बैठक के एजेंडे की जानकारी देते हुए महामंत्री सुजीत शर्मा ने कहा की यूनियन के पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों का चयन अति शीघ्र करके मुख्यालय को सूचित करना आवश्यक है ।
चर्चा में भाग लेते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश्वर तिवारी ने सुजीत शर्मा के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अति शीघ्र सूची फाइनल करने की बात कही जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ की आगामी बैठक 5 अगस्त को बुलाई जाए और उसी दिन फाइनल सूची तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया जाएगा । बैठक मे सदस्यता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त तक कोई भी पत्रकार साथी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का सदस्य बन सकता है । सदस्यता ग्रहण करने के लिए सुजीत शर्मा से संपर्क किया जा सकता है । 5 अगस्त तक सदस्यता के लिए आये नामों पर 5 अगस्त की बैठक में विचार करके अंतिम रूप दे दिया जायेगा । बैठक के दौरान अमर उजाला के ब्यूरो चीफ लालजी सिंह, जितेंद्र सिंह बागी, आकाश सिंह, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रमन मिश्र, अमित श्रीवास्तव, ओंकार तिवारी, श्लोक मिश्र, त्रिपुरारी शंकर तिवारी, यूनियन के कोषाध्यक्ष वैभव त्रिपाठी, डायनामाइट न्यूज़ के भानु प्रकाश तिवारी, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के जिला संवाददाता राम कुमार मिश्र हिंदुस्तान से के के तिवारी मौजूद रहे जिन्होंने चर्चा में भाग लेते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ