Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लाभार्थीपरक, कल्याणकारी योजनाओं से छूटे पात्रों का पुनः कराया जाएगा सर्वे:डीएम


शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ  ! विकास भवन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में  जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा बैठक  करते हुए  कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित किए जाने हेतु चिन्हांकन की कार्यवाही की जाएगी। 









नोडल अधिकारी अपने गोद लिए ग्राम में भ्रमण कर वंचित पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कराने के साथ ही गांव में योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट भी देंगे। वंचित पात्र लाभार्थियों का चयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए, कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में सम्मिलित नहीं होना चाहिए।












उन्होने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों को एक प्रारूप, सर्वेक्षण प्रश्नावली उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से ग्राम स्तरीय कर्मचारियों लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आगामी खुली बैठक के माध्यम से वंचित पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन करने के साथ ही योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु फार्म भी भरवाया जाऐ उन्होंने कहा कि ग्राम स्तरीय कर्मचारियों द्वारा गंभीरता से कार्य करते हुए वंचित पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता बरतने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से 31 अगस्त तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों का स्वच्छ सर्वेक्षण भी किया जाना है, भारत सरकार की टीम द्वारा जनपद के सभी ग्रामों में सिटीजन फीडबैक, प्रत्यक्ष अवलोकन, सम्पन्न कार्यो  की  प्रगति के बारे में सूचना संकलित करते हुए भारत सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी। सभी नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गांव में पर्याप्त साफ सफाई मिलनी चाहिए, जिससे के जनपद में को अच्छी रैंकिंग हासिल हो सके।









      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, पी0 डी0 दयाराम यादव, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडे,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव,समस्त खंड विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे