खुर्शीद खान
सुलतानपुर।जिलाधिकारी विवेक ने जनपद में आगामी 29 जुलाई को प्रस्तावित सहायक अध्यापक (एल.टी. ग्रेड) की परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन सम्पन कराने हेतु जिले को सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। उपजिलाधिकारी सदर जेपी सिंह को सेक्टर 1 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह को सेक्टर 2 , उपजिलाधिकारी लम्भुआ रमेश कुमार शुक्ला को सेक्टर 3, उपजिलाधिकारी बल्दीराय को सेक्टर 4, उपजिलाधिकारी कादीपुर जयकरन को सेक्टर 5, अपर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय को सेक्टर 6 तथा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल को सेक्टर 7 का अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होने बताया कि जनपद के 19 विद्यालयों में 20 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं, जिसमें राणा प्रताप पीजी कालेज में दो परीक्षा केन्द्र हैं। इस परीक्षा के लिए सभी 20 परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। परीक्षा 29 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक सम्पन्न होगी। इस परीक्षा में कुल 8869 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सुलतानपुर जनपद में संस्कृत विषय के केवल पुरूष अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे 29 जुलाई को प्रातः 08.00 बजे जिला कोषागार पहुंचकर परीक्षा सम्बन्धी गोपनीय पैकेट प्राप्त कर सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर नियत समय से एक घन्टा 30 मिनट पूर्व पहुंचवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि लोक सेवा आयोग उ.प्र. द्वारा आयोजित इस परीक्षा को प्रत्येक दशा में नकलविहीन सम्पन्न करायें। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर नहीं जा सकेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांति व्यवस्था हेतु पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ