रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।करनैलगंज तहसील के परसपुर ब्लाक के सरैया गाँव में जन्मे भाई रोहित तिवारी कर रहे गाँव के गरीब मजदूरो की खुलेआम मदद।जो गाँव के हर व्यक्ति के जेहन में बसे हुए है।जिन्हे गाँव के लोग भगवान से कम नही मान रहे है।क्योकि आज के समय में कोई किसी को बिना फायदा के कुछ नही करता और तो और खुलेआम गरीब व मजदूर को चूसकर अमीर बन जाता है।लेकिन गरीब गरीब ही रहता है।और गाँवो से लेकर शहर तक ठोकरे खाने को मजबूर रहता है।लेकिन रोहित तिवारी ने सरैया गाँव के दबे कुचले व गरीब मजदूरो के उत्थान के लिए बीड़ा उठाया है। कही किसी को कोई परेशानी है तो तुरन्त उसकी मदद बिना किसी भेदभाव के कर रहे है।और सरकार के तरफ से चलाई जारही गाँव के गरीब व कमजोर तबके के लोगो के लिए योजनाओ को सरैया गाँव में धरातल पर लाने का पूरा प्रयास करते हुए गाँव के लोगो को जागरूक भी कर रहे है।जो एक बहुत ही अच्छी सोच है।गाँव के दबंग कोटेदार व प्रधान जो अभी तक गरीबो के लिए बनी योजनाओं व राशन खाकर मालामाल हो रहे थे।उनके लिए खतरे की घन्टी बज चुकी है।अभी तक कोटेदार जो गरीबो के हिस्से का राशन खाकर डकारे लेरहे थे। अब येसा नही हो पायेगा।क्योकि सरैया गाँव के लोग जागरुक हो चुके है।अब कोई भी सरैया गाँव का कोटेदार व प्रधान गरीबो के हिस्से में आया राशन नही खा सकेगा और गाँव के बिकास के लिए आये पैसा का पूरा हिसाब देना पड़ेगा।क्योकि अब सरैया गाँव में गरीब वा कमजोरो के मसीहा समाज सेवा में लिप्त मृदुलभाषी सबको गले लगाने वाले भाई रोहित तिवारी जी जबरदस्त तरीके से गाँव गरीबो की सेवा कर रहे है।
सरैया गाँव के लोगो में खुशी की लहर चल रही है की अब हम लोगो को कोई परेशान करने की हिम्मत नही करेगा।और नाही सरकारी धन का बंदरबाट कर पायेगा।सारी योजनाओ की जानकारी ग्रामसभा प्रधान को देनी पड़ेगी।गाँव के बिकास को आये पूरे सरकारी पैसे का हिसाब देना पड़ेगा।व कोटेदार द्वारा जो गरीबो के हिस्से का चार चार महीनो का राशन खाया जारहा था।अब येसा नही हो पायेगा। हर महीने राशन देना पड़ेगा।आदि बातो को लेकर सरैया गाँव मे जबरदस्त खुशी है।की भाई रोहित तिवारी ने गाँव का पूरा का पूरा सिस्टम बदलकर रख दिया है।जिसका असर है की पूरी सरैया ग्रामसभा के लोग तिवारीजी को भगवान का अवतार मान रहे है।
क्या कहते है रोहित तिवारी
समाजसेवी गरीबो के मसीहा मृदुलभाषी भाई रोहित तिवारी ने बताया की हम चाहते है की गाँव में कोई गरीब व कमजोर ना रहे।और सभी लोग अमन चैन से रहे कोई किसी को नाजायज परेशान ना करे।सब लोग अपना अपना काम ईमानदारी से करते हुए आगे बढ़े व गाँव की तरक्की करे।गाँव के विकास के लिए आया सरकारी पैसे का पूरा सदुपयोग हो और गाँव का विकास धरातल पर दिखाई पडे।गरीबो के लिए बनी योजनाओ का लाभ शतप्रतिशत गरीबो को मिले।गाँव के लोग जागरूक हो व अपना अधिकार लेने के लिए ततपर रहे।जिससे गाँव का पूर्ण विकास हो सके।और गोण्डा जिले के करनैलगंज तहसील के परसपुर ब्लाक का यह सरैयां गाँव एक नम्वर पर दिखाई पडे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ