Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवतीगंज मे पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को किया जागरूक




अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। जिले में कानून व्यवस्था सुचारू रुप से बनी रहे इसके लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह लगातार फूट मार्च करके एक ओर जहां लोगों को जागरुक रहने का संदेश भी दे रहे हैं । पुलिस की इस कार्यवाही से एक और जहां नगर वासियों मैं सुरक्षा का विश्वास पैदा हुआ है वहीं अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के अंदर दहशत का माहौल व्याप्त है । 
शुक्रवार की रात जिला मुख्यालय के भगवती गंज बाजार में पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह के अगुवाई में कोतवाल नगर एस के राय व महिला पुलिस थाना अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला तथा पुरुष पुलिस बल के जवानों ने फूट मार्च किया । फूट मार्च के दौरान सीओ सिटी ने स्टेशन चौराहे पर संचालित हो रही शराब की दुकान का भी जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए । साथ ही मौजूद लोगों को अनावश्यक सड़कों पर भीड़ न लगाने और किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने का सुझाव दिया गया । जनपद पुलिस जिले की सभी तहसील मुख्यालयों तथा कस्बों में नियमित रूप से फूट मार्च करके शांति बरकरार रखने का संदेश दे रही हैं ।रात्रि में मार्च के दौरान संदेह के घेरे में आने वाले युवकों तथा अन्य लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर हिदायत भी दी जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे