सुनील उपाध्याय
बस्ती : दुबौलिया थाना क्षेत्र के भरुकहवा गाँव निवासी सँदीप पुत्र राम शँकर ने जिला अधिकारी महोदय बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है की उक्त गाँव निवासी गँगाराम पुत्र सुखदेव व दयाराम पुत्र राम स्वरूप ने चकमार्ग सँख्या 533 जो गाँव के राजस्व नक्शे मे दर्ज है और पूरे गाँव का सार्वजनिक रास्ता है उसे जोत लिया है जिससे आवागमन बाधित है,।
प्राथी द्वारा श्री मान एस डी हर्रैया को अवगत कराया जा चुका है और उनके द्वारा अतिक्रमण हटवाने के आदेशानुसार भी कब्जा अबैद्य रुप से बरकरार है ,
यदि यही स्थित रही तो भविष्य मे कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ