Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा-फैजाबाद हाईवे पर पिकअप की चपेट में आकर युवक गम्भीर,मौत



डॉ ओपी भारती 

गोंडा : वजीरगंज थाना अंतर्गत गोण्डा - फैजाबाद हाईवे पर स्थित लीला ट्रेडर्स पेट्रोल पंप  के पास ढोढ़ियापारा निवासी एक युवक  पिकअप की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया ,  जिसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। राजा सागर के ढोढियापारा निवासी राम लछन पुत्र सूर्यलाल  ( 28 ) रात 8:30 वजीरगंज से वापस घर आ रहा था कि गोंडा की ओर से नवाबगंज जा रही पिकअप ने सामने से ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया  अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया । चालक समेत  पिकअप को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है ।वही मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे