Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला और गोष्ठी का हुवा आयोजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुसमौर प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार किसान हितोें के लिये अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित कर रही है। खाद, बीज, कीटनाशक का कोई संकट नही है और बरसात हो जाने से धान के अच्छी फसल होने की उम्मीद हैं। किसानों को इसका लाभ  उठाना चाहिये। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की किसानों को विस्तार से जानकारी देते हुये संजेश ने कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती, बागवानी, पशुपालन और मसालों, फूलों की खेती करके किसान अपनी आय बढा सकते हैं। 
कृषि विभाग और ग्राम एवं उद्योग विकास समिति द्वारा आयोजित किसान मेला और गोष्ठी में सदर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल और अजय कुमार श्रीवास्तव ने किसानों का हौसला बढाते हुये कहा कि किसानों के परिश्रम से ही देश समृद्धि की ओर है। समर्थन मूल्य में वृद्धि कर केन्द्र सरकार ने किसानों के विकास का द्वार खोल दिया है। निश्चित रूप से किसानों के आय दो गुनी करने का संकल्प पूरा होगा। इसके लिये किसानों को भी आगे आकर अवसरों का लाभ उठाना चाहिये। 
कार्यक्रम को डा. जे.पी. यादव, दिलीप चौधरी, रामचन्द्र चौधरी, अभिषेक सिंह,   अनिल कुमार पाण्डेय, राधेश्याम, राम कृष्ण, सुनील कुमार पटेल, प्रेम प्रकाश, गौरव प्रसाद, अभिषेक प्रसाद आदि ने किसानों को जानकारी दिया। ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को और बेहतर कार्य करने की जानकारी हासिल होती है। शैलेन्द्र कुमार यादव, अर्जुन, टिकोरी, चन्द्रावती, फूलमती, रेखा देवी, शकुन्तला, इश्तकार जहां के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। किसान मेले में विभिन्न विभागों, संस्थाओं की ओर से स्टाल लगाये गये थे जहां से किसानों को निःशुल्क कृषि सम्बंधित साहित्य का वितरण किया गया।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे