Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एस.सी.एस.टी. एक्ट मामले में जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती । सवर्ण लिबरेशन फ्रण्ट संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी और राष्ट्रीय सर्वण सेना अध्यक्ष अभयदेव शुक्ल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन  जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को देकर सुपेलवा के ग्राम प्रधान और उनके बड़े भाई तथा एक अन्य को एस.सी.एस.टी. एक्ट के कथित फर्जी मुकदमें में फंसाये जाने के मामले की जांच कराने की मांग किया। 







ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम प्रधानी के चुनाव में प्रतिशोध के कारण कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्ती सदर विकास खण्ड के सुपेलवा के ग्राम प्रधान अवनीश सिंह, उनके बड़े भाई ऋषि सिंह एवं मोहन सिंह के विरूद्ध परशुराम पुत्र सोमई द्वारा षड़यंत्र कर फर्जी परिवाद दायर करा दिया गया। मांग किया गया है कि समूचे मांमले की जांच कराकर ही कोई कार्रवाई किया जाय क्योंकि प्रकरण पूरी तरह से राजनीति प्रेरित और सत्यता से परे है। सुपेलवा निवासी परशुराम ग्राम प्रधानी का चुनाव हार गये तब से तरह-तरह का षड़यंत्र करते रहते हैं और दलित होने का फायदा उठाकर साजिश रच रहे हैं।






जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपते समय चन्द्रेश सिंह, मो. समीर खान, अजय सिंह, हिमांशु मिश्रा, निर्भय सिंह, अंशुमान मिश्र, अभय सिंह, अंकित मिश्रा, राहुल सिंह, निर्भय पाण्डेय, अवैश खान, लबी सिंह, राहुल तिवारी, अक्षय प्रताप सिंह, प्रवेश शुक्ल, सुदीप शुक्ल आदि शामिल रहे। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे