Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला महिला चिकित्सालय में लाखों के सामान चोरी


अखिलेश्वर तिवारी

 तीसरी आँख भी चुरा ले गए चोर 

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला महिला चिकित्सालय के अंदर बनाए गए पीपी वार्ड से ऑक्सीजन के कीमती पाइप सहित सीसीटीवी कैमरे एवं बेशकीमती सामान चोरी हो गए हैं । चोरी की इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है । चोरी की घटना के अगले दिन जब पता चला तो सीएमएस डॉ नीना वर्मा ने कोतवाली नगर में तहरीर दी परंतु नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं शुरू की । दो दिन इंतजार के बाद सीएमएस ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से मिलकर चोरी की जानकारी दी तथा मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही का अनुरोध किया । एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया । मुकदमा दर्ज करने के बाद नगर कोतवाल ने मौके का निरीक्षण किया । पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से अध्ययन करवाया और उसके बाद जांच शुरू हो  गई है ।

           महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ नीना वर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में महिला चिकित्सालय के वार्डों को ऑक्सीजन की पाइप लाइन तथा इंस्ट्रूमेंट के जरिए यूनिट की स्थापना करके हाईटेक बनाया गया था । गत कई महीनों से अस्पताल में बेहोशी के डॉक्टर ना होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो रहा था जिसके कारण मरीजों की संख्या भी काफी घट गई थी । मरीजों की संख्या कम होने के कारण पीपी वार्ड को बंद रखा गया था । पीपी वार्ड के सभी आक्सीजन पाइप, सी सी टीवी कैमरे तथा कीमती सामान चोर उठा ले गए । इतना ही नहीं एसी तथा अन्य महंगे उपकरणों के साथ तोड़फोड़ भी की गई है । उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन यूनिट की स्थापना कराई गई थी जिसमें से लगभग 25 लाख रुपए के सामान चोरी कर लिए गए हैं । उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन पाइप की चोरी होने से मरीजों तथा नवजात शिशु पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था चालू है । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सीएमएस डॉ नीना वर्मा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । फॉरेंसिक टीम भेजकर बारीकी से नमूने एकत्रित कराए गए और हर पहलुओं पर छानबीन शुरु कर दी गई  है । इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस पूरे घटनाक्रम में कहीं न कहीं अस्पताल के कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है । उधर घटना के दिल तैनात चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच भी कराई जा रही है जिसके लिए 15 दिन के अंदर रिपोर्ट हुई मांगा गया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे