अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर. कोतवाली पुलिस ने सर्किल चौकी के एसआई के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे है बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी जिस अपाची बाइक पर सवार थे वो कुछ दिन पूर्व ही लूटी गई थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के रिकार्ड भी खंगाल रही है। जयसिंहपुर कोतवाली के इंचार्ज देवेश कुमार सिंह ने बताया कि सेमरी चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ल व पुलिस टीम के साथ वो कटका-अम्बेडकर नगर राजमार्ग के पीढ़ी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच खबर मिली कि अपाची पर सवार 3 लोग किसी लूट की घटना को अंजाम देने सुलतानपुर की ओर जा रहे हैं। समय गंवाए बिना पुलिस सक्रिय हो गई, और पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 315 बोर के 2 तमंचा, 4 जिंदा कारतूस मिलें हैं। देवेश सिंह के मुताबिक आरोपी जिस अपाची बाइक पर सवार थे वो बीती 1 जुलाई को दिन दहाडे लूटी गयी थी। पकड़े गये आरोपियों की शिनाख्त फैजाबाद जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार निवासी नितिन मिश्र, कोतवाली जयसिंहपुर के महमूदपुर सेमरी निवासी ज्ञानेन्द्र प्रताप पाण्डेय व जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर दुबेपुर निवासी अंशमान दुबे रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही किया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ