रिपोर्ट:अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर. कोतवाली क्षेत्र बरौसा बाजार में पुलिस मौजूद रही पर सोती रही, नतीजतन बेखौफ चोरो ने ज्वैलरी शाप का ताला तोड़ कर तिजोरी पार कर दिया। फिर शाप से चोरों ने तिजोरी को उठाया और खेत मे ले जाकरइतमिनान से लाखो के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गये।
आगे पढ़े पूरा मामला
आपको बता दें कि कोतवाली लखनऊ-बलिया नेशनल हाइवे पर स्थित बरौसा चौराहे से कुछ दूरी पर बेलहरी रोड कोतवाली नगर के खैराबाद निवासी मुकन्द पुत्र द्वारिका प्रसाद की ज्वैलरी शाप है। रोज की तरह मुकन्द ने दुकान बंद किया और सुलतानपुर स्थित अपने घर आ गया। उधर शायद पहले से रेकी कर रहे चोरो ने मौके का फाएदा उठाकर रात मे ही शाप का ताला तोड़ उसमे रखी तिजोरी को उठाया और बगल के खेत मे ले जाकर उसे तोड़ा। उसमे रखे कैश और जेवरात को लेकर चम्पत हो गये।
पुलिस कर रही थी पेट्रोलिंग
स्थानीय लोगों की मानें तो मार्केट होने के नाते यहां पुलिस की पेट्रोलिंग होती है, लेकिन शायद पुलिस सोती रही। तभी तो उसे भनक तक नही लगी, सुबह जब मार्केट के लोगो ने शाप का ताला टूटा हुआ देखा तो शाप मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी।
फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर किया बारीकी से निरीक्षण
इसके बाद डायल 100 को सूचना हुई, सूचना पर पहुंची डायल 100 टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर सीओ
विजयमल सिह यादव, जयसिंहपुर कोतवाली के इंचार्ज देवेश सिह, फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया, पीड़ित की पर जयसिंहपुर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें करीब दस लाख की चोरी का जिक्र है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ