Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वैन में गैस भरते समय लगी आग


सुनील गिरी 
इलाहाबाद। यमुनापार के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित लाइनपार रानीगंज रोड के समीप शुक्रवार दोपहर में एक चालक मारूती वैन वाहन लेकर पहुंचा और वैन में एलपीजी सिलेंडर मे आधुनिक उपकरण द्वारा गैस भरवाने लगा।
तभी आचनक वाहन में आग लग गई। जिससे वहां पर भारी हड़कंप मच गया और लोग दूर सुरक्षित स्थानों पर भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर फायर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मारूती वैन खाक में तब्दील हो चुका था। हालांकि कोई भी हताहत नहीं हुए हैं। बताया जाता है कि खाक में तब्दील हुई वाहन एक प्राइवेट स्कूल में लगी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में गैस भरने वाले ब्यक्ति को हिरासत में लेकर संबंधित थानें पर उठा लाई।  हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे