अमरजीत सिंह
फैजाबाद:अबैध वसूली के चक्कर मे न्यायालय का स्थगन आदेश को भी मवई पुलिस ठेगा दिखा रही है जमाने से पड़ी सहन की भूमि पर जबरन खण्ड़जा लगवाने को लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर कार्यवाही की माग की मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के माजनपुर गॉव का है
गॉव निवासी मो.मेहदी पुत्र इब्ने हसन व मीसम अब्बास पुत्र एजाज हुसैन ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है आरोप है कि पूर्वजों के जमाने से सहन दरवाजे के सामने पड़ी जमीन पर गॉव के ही शमशीर हैदर ऊर्फ अमीर हैदर व मो.रईश पुत्रगण इबरार हुसैन,गुलाम हैदर पुत्र साबिर हुसैन अनवार हुसैन पुत्र अन्सार हुसैन के द्वारा जबरन रास्ता बनाना चाहते है जबकि रास्ते को लेकर सिविल जज न्यायालय बाराबंकी में यथास्थित कायम रखने का आदेश 03/05/2003 पारित है वावजूद हल्का के एसआई अनूप सिंह व सर्वेन्द्र यादव बिपक्षी से मिलकर जबरन खण्ड़जा निर्माण कराने के लिए दबाव बना रहे है बात न मानने पर फर्जी मुकदमे में फसाकर जेल भेजने की धमकी देते है इस बाबत मे थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मामले की जानकारी है काम बंद करा दिया गया है मामला न्यायालय मे चल रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ