Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़, मजबूत बनाने के साथ अपराधों पर लगेगा अंकुश :नवागत एसपी




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसिंग व्यवस्था  को सुदृढ़ और मजबूत की जाएगी । चेंकिग अभियान व गस्त के साथ पुलिस दिखती नजर आनी चाहिए । उक्त बाते नवागत पुलिस कप्तान देव रंजन वर्मा ने बुधवार  सांय कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सई कम्पलेक्स में पत्रकारो से औपराचिक बातचीत के दौरान कही । उन्होने कहा कि कानून अपना काम पूरी सख्ती के साथ करेगा, मनमानी किसी की नही चलेगी अपराधियों पर कडाई से शिकंजा कसा जायेगा । कानून के साथ खिलवाड करने वालो को बख्सा नही जायेगा । उन्होने कहा कि प्रोटेक्शन में जो भी छोटी-छोटी चीजें करनी होती है उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना होगा, घटित घटना का सही तरीके से खुलासा कर अपराध कारित करने वाले के विरूद्ब विधिक तरीके से कार्यवाही होगी । नवागत एसपी ने कहा कि अपराधियों के जमानत लेने वाले जमानतदारों पर भी पुलिस शिकंजा कसने का व्यवस्था करेगी, अपराधो पर शिकंजा कसने के लिए जेल के नेटवर्क को भी पुलिस टटोल कर उसे ध्वस्त करने का  प्रयास करेगी ।  चौराहों और बाजारों पर पुलिंसिग व्यवस्था सुदृढ और मजबूत दिखेगी । जिले को अपराध मुक्त बनाना प्राथमिकता होगी । वर्ष 2011 बैच के आईपीएस देवरंजन वर्मा मूल रूप से लखनऊ के निवासी है, वह लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी मैथ्य से किया है ।  इसके पूर्व वो मैनपुरी, पीलीभीत और शामली में एसपी रह चुके है  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे