Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गांवो के विकास से ही भारत का विकास सम्भव: डॉ महेंद्र सिंह


सुनील उपध्याय 
बस्ती । जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर की अध्यक्षता में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी /लाभार्थीपरक समस्त योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्राम प्रधानों एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारी को एक द्विवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय विवाह मण्डप में किया गया। इस कार्यशाला का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित कर जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर, मण्डलायुक्त श्रीमती अलका टण्डन भटनागर, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक  आरपी सिंह एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्रीमती भटनागर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से आपलोगो को जो योजनाओं की समझ है, उसको और बेहतर ढंग से करने में मदद मिलेगी तथा जो भी सरकार की योजनाए चलायी गयी है उसको पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन करने में प्रधान आदि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बढेगा। जहाॅ तक हमे स्वच्छता कार्यक्रम गाॅवों को ओडीएफ घोषित करना है उसी तरह हमे पालीथीन आदि के रोक के लिए भी प्रभावी कार्यवाही करना है। मै इसके आयोजन के लिए जिलाधिकारी और उनके टीम को हार्दिक बधाई देती हूॅ। इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपलोगो, प्रधानगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जो शासकीय योजनाए है उनका सफलतापूर्वक बेहतर समन्वय से क्रियान्वयन होगा क्योकि जनप्रतिनिधि एंव शासकीय कर्मचारी का कल्याणकारी योजनाओ के लिए बेहतर समन्वय होना जरूरी है। जिलाधिकारी द्वारा इस कार्यशाला में समस्त अधिकारियों एंव ग्राम प्रधानों को अपने-अपने जिम्मेदारियों को भलीभाॅति जानते हुए इसका जनहित में एंव समाज में सकारात्मक सोच के साथ टीम भावना से करने हेतु शपथ भी दिलाई तथा इस आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी की टीम को बधाई भी दी। 
इस कार्यशाला में ये मुख्य बिन्दु पर सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने प्रकाश डाला तथा कहा कि हमारी शासन की स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, समग्र ग्राम योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पेशन योजना, पोषण मिशन, उज्जवला योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत, फसल बीमा योजना, बानकी योजना, कृषक योजना, मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना आदि योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण, ओडीएफ घोषित करने की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा किया तथा कहा कि इस कार्यशाला से जहाॅ ग्राम प्रधानगण एवं सरकारी कर्मचारियों को योजना को बेहतर समन्वय से लागू करने में बल मिलेगा तथा शौचालय के निर्माण में तेजी लाने एवं 31 अगस्त 18 तक सम्पूर्ण शौचालय निर्माण करने तथा 2 अक्टूबर 18 तक ओडीएफ घोषित करने के विशेष बिन्दुओ ंका भी उल्लेख किया तथा सभी से सहयोग की अपील किया। सूचना विभाग में पंजीकृत राम भवन एण्ड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें लाभार्थीपरक योजनाओं पर आधारित लोक गायन किया।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उ0प्र0 सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधानों/ग्राम स्तरीय अधिकारियों से कहा कि भारत गाॅवों मे बसता है जबतक ग्रामोदय नही तबतक भारत का विकास नही हो सकता। गाॅवों का विकास करने के लिए सबसे ज्यादा जानकारी सम्मानित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम विकास अधिकारियों की होती है। उनकी यह जिम्मेदारी है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू कराये, किसी भी दशा में किसी योजना का आपात्र व्यक्ति को लाभ न ले सके। ग्राम विकास मंत्री ने आगे कहा कि शासन की कोई भी योजना छिपाये से नही छिपती है। अतः खुलकर योजनाओं के बारे में आपलोगो केा बताये, जिससे हर पात्र व्यक्ति तक योजनाए पहुच सके। यदि मुझे यह पता चला कि किसी भी अपात्र व्यक्ति का चयन हो चुका है तो निश्चित रूप से उसके विरूद्ध एफआईआर, रिकबरी, जेल जैसी सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जायेगी। प्रदेश सरकार किसानों को योजनाओं से आछादित करने के लिए कटिबद्ध है। 
         इस कार्यक्रम में जनपद के स्वास्थ्य, पंचायत, बाल विकास, ग्राम विकास आदि के ग्राम स्तर, ब्लाक स्तर अधिकारियों, कर्मचारियों, खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक खण्ड विकास अधिकारियों के साथ-साथ 1235 ग्राम पंचायाते के प्रधान 139 न्याय पंचायत स्तर के कार्यकर्ता के अतिरिक्त जिला स्तरीय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 जेएलएम कुशवाहाॅ, जिला विकास अधिकारी एन के श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक  आरपी सिंह, पंचायत राज अधिकारी शिव शंकर सिंह उप निदेशक सूचना डाॅ0 मुरलीधर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, उद्यान अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारीगण, सबंधित विभाग के अधिकारीगण एंव अभियन्तागण सहित पत्रकार, जनप्रतिनिधिगण आदि ने भाग लिया तथा अच्छे कार्य करने वाले ग्राम प्रधान एवं अधिकारियों तथा सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे