Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पोल खोल हल्लाबोल के तहत चिलचिलाती धूप में तीन किलोमीटर नंगे पैर निकाला पैदल मार्च


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । आज दिन गुरूवार को रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय ने पोल खोल हल्लाबोल कार्यक्रम के तहत चिलचिलाती धूप में तीन किलोमीटर नंगे पैर पैदल मार्च कर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठ गये  रालोद कार्यकर्ताओं  व ग्रामीण  किसानों नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर विगत एक साल से आन्दोलनरत हैं किन्तु सरकार व उसके नुमाइन्दे महथ कोरा आश्वासन दे रहे हैं जबकि हमारी मांगें राजनीतिक या दलीय नहीं अपितु सर्व समाज के लिए हितकारी हैं
1-हमारी मांगे पूरी हों, चाहे जो मजबूरी हो 
2-शासन प्रशासन होश में आयें, अपना वादा शीघ्र निभायें 
3-कल्याणपुर का कल्याण करो,बंधा-ठोकर निर्माण करो 4-सभी चौराहों पर ओवरब्रिज बनवायें,वरना टोल बैरियर हटायें 
5-सुखी नहर नहीं है पानी,कैसे करें किसान किसानी 
6-शिक्षा चिकित्सा मिले समान, मानदेय का हो भुगतान 7-कोई भी कर्मचारी हो,पुरानी पेंशन जारी हो 
8-किसानों को भी सम्मान दिलायें,स्वामीनाथन आयोग लागू कराएं
का नारा देते हुए उन्होने अपनी सभी मांगों के 23 अगस्त तक ध्यान न दिये जाने की दशा में 23अगस्त2017 30मार्च व 12जुलाई 2018की भांति बडा निर्णय लेने का ऐलान करते हुए किसी भी घटना की जिम्मेदारी प्रसासन की बताई दवा के अभाव में आज कल्याण पुर में रामसूरत की हुई मौत को सरकार व सरकारी तंत्र की विफलता व संवेदन हीनता करार दिया नायब तहसीलदार द्वारा सभी समस्याओं का अवलोकन कर स्थानीय समस्या अपने स्तर से निस्तारित कराते हुए शेष शासन को अग्रसारित करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया इस मौके पर हनुमान बर्मा रामनिरंजन बर्मा विवेक पाण्डेय अतुल पाण्डेय गणेश पाण्डेय सुभाष मिश्र अजय मिश्र सुनील पाण्डेय चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी संतोष यादव हेमन्त मिश्रा अभिषेक शर्मा शुशील यादव रामनेवल मिश्र रामजनक प्रजापति प्रदीप सिंह भूज पवन यादव रामसुन्दर यादव गीता शुगना लखफता गुडिया रामकुमार उमेश राजेश बैजनाथ नीरज अनिल राहुल के अलावां एडोकेट रामचन्द्र यादव कालीप्रसाद शुक्ल अवनीश श्रीवास्तव अजय तिवारी सहित हजारों की संख्या में रालोद कार्यकर्ता व ग्रमीण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे