Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया पुलिस ने छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के गुण


गोण्डा :-प्रदेश सहित पूरे देश में लड़कियों, महिलाओं व स्कूलों में जाने वाली छात्राओं के साथ आये दिन हो रहे छेड़खानी,रेप,गैंगरेप जैसी कुकृत्य घटनाए आये दिन देखने,सुनने को मिलते रहते हैं।इसी परिप्रेक्ष्य में छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए गये।छपिया थाना प्रभारी जयदीप दूबे के नेतृत्व में  मसकनवा चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव व महिला आरक्षी शालनी सिंह ने मसकनवा में स्थित राजकीय विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए व उनमे आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए महिला आरक्षी ने स्वयं प्रैक्टिकल करके छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी ने पुरुषों से निपटने के लिए कई जानकारियां दी।उन्होंने कहा कि बालिकाओं को किसी भी परिस्थिति सामने आए तो उसका डटकर सामना करें। महिला आरक्षी ने शारीरिक व मानसिक रूप से भी छात्राओं को प्रशिक्षित किया।
पुलिस की टीम ने बालिकाओं को डायल100, 181,1090 व सम्बंधित थाने के सरकारी नम्बर 9454403495 पर फोन करने की जानकारी दी।महिला आरक्षी शालनी सिंह ने छेड़खानी के दौरान पुरुषों के नाजुक अंगों पर प्रहार करने जैसे और भी कई गुर सिखाए।इस मौके पर कालेज की प्रधानाचार्या प्रतिभा मिश्रा,सिपाही जय प्रकाश यादव ,गंगादीन यादव सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे