गोण्डा: भाजपा सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट का पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों और ठेकेदार ने मिलकर हवा निकल रही है जिससे गोंडा भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह का मनकापुर रेलवे जंक्शन को आदर्श स्टेशन बनाने का सपना चकनाचूर होता नजर आ रहा है
बताते चलें कि मनकापुर जंक्शन मनकापुर से भगवान श्री राम के जन्म स्थली श्री अयोध्या धाम को जोड़ने वाले इस स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा दिलाने के लिए क्षेत्रीय भाजपा सांसद कीतिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या रेल मंत्रालय व से 3.0करोड रुपये स्वीकृत कराया था और जिससे मनकापुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कराने के लिये कार्यायोजना की मंजूरी होते ही रजिस्टर ठेकेदार द्वारा कार्य शुरु किया गया |
प्रथम चरण में ही भ्रष्ट्राचार
प्लेटफार्म एक का निर्माण शुरू होते ही रेल विभाग व ठेकेदार के मिलीभगत से पीले ईट के प्रयोग की शिकायत स्थानीय लोगो ने क्षेत्रीय सांसद से किया।जिसे सांसद ने गम्भीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया और सत्यता पर रेल अधिकारियो को अवगत कराया था । जिस पर रेल विभाग ने नामित ठेकेदार को हटा कर दूसरे ठेकेदार को टेण्डर दिया।
मनकापुर रेलवे जंक्शन प्लेट फार्म संख्या दो पर यात्रियो को बैठने के लिए अस्सी अदत अतिरिक्त आरसीसी बेंच, प्लेटफार्म संख्या एक उच्चीकरण व वेटिग हाल तथा वेटिगरूम का निर्माण, सर्कुलेटिग क्षेत्र का सौन्दरीकरण, प्लेट फार्म संख्या एक पर मानक ऊंचाई के तीन अतिरिक्त प्लेट फार्म शेल्टर के कार्य वर्ष 2014-15, 2015-16 व वर्ष 2016-17 में किया जाना था
लेकिन अब तक सिर्फ प्लेट फार्म संख्या एक का ही कार्य पूर्ण हुआ है।
वर्ष 2017-18 मे प्लेट फार्म पर कम ऊंचाई के कुल आठ प्लेट फार्म शेल्टर, रेलवे समपार संख्या 244 से शीधे स्टेशन प्रवेश द्वार का सड़क निर्माण जो सांसद के ड्रीम प्रोजेक्ट का अहम् हिस्सा था वही पीले ईट व घटिया सामग्री से बनाने के कारण पहली बरसात में ही लगभग पांच मीटर पूरी तरह से टूट कर बैठ गयी।
बोले जिम्मेदार
आई डब्लू धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व दस टायरा ट्रक गुजरने थोडा सड़क बैठ गयी।जिससे ठेकेदार ठीक करवा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ