मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में कार्यदायी संस्था की कलई खुलकर सामने आ गई है। जहा एक तरफ फोर लेन निर्माण में अधिग्रहित की गई भूमि में करोड़ों का घोटाला हुआ है वही दूसरी और राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के कार्य निर्माण कर रही संस्था की लापरवाही से बरसात का गंदा पानी ग्रामीणों के घरों में भरा हुआ है।
बरसात का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस जाने से जहा एक तरफ पूरा परिवार परेशान है तो वही घर अब तालाब का रूप धारण कर चुके है। जानकारी के लिये बताते चले कि लखनऊ से सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 56का फोरलेन निर्माण कार्य हो रहा है। इसी मार्ग पर स्थित कस्बा इन्हौना भी पड़ता है। जो अब कार्यदायी संस्था की लापरवाही का भेंट चढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 56 इन्हौना के हाजी शाह बाबा के तकिया के पास स्थित पानी निकासी के लिये बना पुलिया को कार्यदायी संस्था द्वारा तोड़ दिया गया है। जो अब तक नहीं बन सका है।
पुलिया के निर्माण में कार्यदायी संस्था की हीलाहवाली का खामियाजा आज ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पुलिया निर्माण में लापरवाही के कारण रामू सेठ, सरवन गुप्ता, प्रेम किशोर त्रिवेदी, बेचु लाल गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, राम प्रसाद गुप्ता, कौशल किशोर त्रिवेदी, सहित दर्जनों ग्रामीणों के घरों में बरसात का पानी निकासी का रास्ता न होने से भरा हुआ है।
जिसकी जानकारी राष्टीय राजमार्ग के अधिकारी डी पी सिंह को फोन करके दी गई जिस पर उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन भेज रहा हूँ। लेकिन अभी तक मौके पर मशीन नहीं पहुंची है। तो ग्रामीणों ने मजबूर होकर पम्पिंग सेट से पानी निकालने का कार्य स्वयं लोग कर रहे है। उसके उपरांत पूरे मामले से एस डी एम तिलोई गिरिजेश चौधरी को अवगत कराया गया। उसके बाद भी मौके का मुआयना करने कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ