अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:दबंगो द्वारा जल निकासी रोक देने से दर्जनों घरो का पानी एक मकान में घुस रहा है। जिससे पूरा परिवार गन्दगी में रहने को विवश है।ऐसा नही है कि जिम्मेदार इससे अनिभिज्ञ है पीड़ित की माने तो स्थानीय अधिकारियों की गणेश परिक्रमा करने के बाद डी एम से लेकर सी एम तक लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
मामला रूदौली तहसील के दुपहरिया पुर मजरे जुनेद पुर का है जहां के निवासी घिर्राउ पुत्र गयादीन के घर मे पिछले एक माह से गांव के दर्जनों घरो का पानी घुस रहा है और संक्रामक रोगों को दावत दे रहा है।पीड़ित द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि गांव में ही बंजर की जमीन में स्थित एक गढ्ढे में कई घरों का पानी जाता था।पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान की शह पर ग्रामीणों ने उसे पाट डाला गया फिर सभी के घरों का पानी आबादी के भूमि में जाने लगा।ग्राम प्रधान द्वारा गलत तरीके से अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए चकरोड पटा डाला जिससे जल निकासी की व्यवस्था ठप्प हो गई अब आलम यह है कि बारिश व कई घरों का पानी उसके सहन और घर मे घुसने लगा है।जिससे पूरा परिवार घर मे ही कैद हो जाने मजबूर है
वही पारापहाड़पुर के मजरे गोसाई का पुरवा मे बरसात का पानी जमा होने से कई घरों में रखा गेहू चालव व खाद्य सामग्री मे पानी घुस जाने से कई घरो मे चूल्हा जलने का जोग नही है ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि अशोक पुत्र वृजलाल,शिव लाल पुत्र मनीराम,राम सजीवन पुत्र लल्लू,व राम सेवक पुत्र भगौती का लगभग पचास बोरी के आसपास गेहू चावल सरसो आदि जलभराव होने से पानी में डूब गया है अब इन परिवारो को शाम को खाने की उम्मीद नही जीवन अस्तव्यस्त है
नवागत उपजिलाधिकारी रूदौली टी पी वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है।जांच कराकर जलनिकासी की निगरानी करने निर्देश दिया गया है वही चार घरो की सम्पति जलमग्न हो गयी लेकिन हल्का लेखपाल वहा तक जाना वाजिब नही समझा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगीो


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ