Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चोरो ने उड़ाये तीस हजार नकदी समेत लाखों के आभूषण


शिवेश शुक्ला 

 प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर कैथौला रानीगंज मे बदमाशो ने दुस्साहसिक वारदात के तहत घर मे घुसकर तीस हजार नकदी समेत लाखो के कीमती आभूशण उडा लिये। गांव के राकेषचंद्र पाण्डेय ने गुरूवार को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती बुधवार की मध्यरात्रि करीब बारह बजे अज्ञात चोर उसके घर मे घुस गये। चोरो ने घर के कमरो का ताला तोडकर तीस हजार नकदी व गृहस्वामिनी समेत महिलाओं के सोने चांदी के लाखो के आभूशण पर हाथ फेर दिया। तहरीर मे कहा गया है कि पीडित की भाभी विद्या पाण्डेय तथा भतीजी कनक पाण्डेय तथा अंकिता पाण्डेय एवं लल्लूराम पाण्डेय की पत्नी कमला पाण्डेय के सोने की अंगूठी, मोहर, हार, मंगलसूत्र तथा चांदी के आभूशण एवं घर के जरूरी कागजात भी उडा ले गये। पीडित ने घटना को लेकर कोतवाली पहंुचकर तहरीर दी है। हालांकि पुलिस अभी घटना के बाबत जांच की बात कह रही है। एसएसआई कृपाषंकर राय का कहना है कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे