Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गांवो से सफाई कर्मी नदारद गंदगी के अंबार से बीमारियों की आमद


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:जहां न्याय पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों के नदारद रहने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।वही साफ-सफाई के अभाव में गांवों में संपूर्ण स्वच्छता अभियान की केंद्र एवं राज्य सरकार की परिकल्पना महज एक दिवा स्वप्न बनकर रह गई है गांव की गलियों,सड़कों विद्यालयों,सामुदायिक भवनों,पंचायत कार्यालयों,सार्वजनिक बाजारों आदि को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पिछली बसपा सरकार द्वारा प्रत्येक गांव में सफाई कर्मियों की तैनाती की गई थी।लेकिन नियुक्त सफाईकर्मी कभी गांव में आते ही नहीं है गांवो को स्वच्छ बनाने के लिये मवई ब्लॉक क्षेत्र कुल 61 सफाई कर्मी तैनात किए गए है।फिर भी गांवो में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।












 पूरेमुरली गांव के ग्रामीण रामशंकर रामफेर पिंटू श्यामलाल सुनील यादव उमाकांत सत्रोहन लाल का आरोप है कि सफाई कर्मियों पर अधिकारियों या जन प्रतिनिधियों का नियंत्रण ही नहीं रह गया है।नतीजन सफाई कर्मी यदा-कदा गांवों में घूम फिर कर वापस चले जाते हैं।गांवों में नालियां गंदगी से पटी पड़ी है।नाली पट जाने से लोगों के घरों का गंदा पानी इस बरसात के मौसम में गांव के मुख्य मार्गो में भर गया है।जिससे गांव से लोगों का निकलना दुश्वार है।व एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी पटी हुई है किंतु सफाई कर्मी घर बैठे ही प्रतिमाह हजारों रुपये की तनख्वाह उठा रहे हैं।मोहम्मद गांव में तो जलनिकासी मार्ग अवरुद्ध होने बरसात व सड़क का गंदा पानी लोगों की घरों में भरा हुआ है।बच्चे बूढे जवान सभी के पैर की उंगलियां सड़ गई है।अफसरों से शिकायत के बाद कोई सुनवाई नही।











इन वेलगाम सफाई कर्मियों परेशान हो चुकी गांव की सरकार

गांवो में तैनात सफाई कर्मियों की लापरवाही से गांव की सरकार भी परेसान है देवइत प्रधान कामाख्या प्रसाद बताते है धर्मेंद्र नामक सफाई कर्मी गांव में तैनात है महीने में एक दो दिन आता है और घूमकर चला जाता है आज तक इन्होंने उसकी शक्ल तक नही देखी।इन्होंने बताया ये कई बार ब्लॉक पर इसकी शिकायत भी कर चुके है पर कोई कार्रवाई न होने इनके आदत में कोई सुधार नही हो रहा।कुछ ऐसा ही हाल सफाई कर्मियों के बावत हंसराजपुर, रामपुरजनक गनेशपुर मैरामऊ बघेडी सुल्तानपुर रानीमऊ नगरा गांव के प्रधानों ने बताई।जबकि रेछ पटरंगा गांव भवानीपुर बसौड़ी नौगवाडीह मवई चंद्रमाऊ मंगा सैमसी कसारी में सफाई कर्मियों की तैनाती ही नही है।














नही हुआ ब्लीचिंग का छिड़काव
बरसात का मौसम चल रहा है।गांव की गलियों गलियों में कीचड़ पानी भरा हुआ है।मच्छरों के कहर के साथ संक्रामक बीमारियों का दस्तक देना शुरू गया है।बावजूद स्वच्छता व ग्रामीणों को बीमारियों से बचाने के लिये एएनएम व प्रधान के ज्वाइंड एकाउंट में आने वाली धनराशि का प्रयोग अभी तक नही शुरू हुआ।इस धनराशि से गांव की नालियों तालाबो कुओं में ब्लीचिंग व चूने का छिड़काव किया जाता है।














इनकी भी सुनो
इस बावत प्रभारी एडीओ पंचायत मवई भीषम प्रसाद ने बताया आधे सफाई कर्मी सावन झूले में लगे है।जो बचे है।रोस्टर के तहत उनकी टीम बनवाई जा रही।जो ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सफाई करेंगे।एक तारिख से ये अभियान शुरू हो जाएगा।वही मवई सीएचसी प्रभारी डा0 रविकान्त वर्मा ने बताया सभी एएनएम को दवाइयां उपलब्ध करा दी गई।और गांवों में दवाइयों का छिड़काव भी शुरू हो चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे