Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

केन्द्र सरकार ने नौजवानो से किया छल :अंकुर वर्मा


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ‘वक्त है बदलाव का’ पर केन्द्रित बैठक में सांगठनिक विस्तार, नये प्रकोष्ठों का गठन कर उनके जिलाध्यक्षों की घोषणा राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा की मौजूदगी में किया गया। 











बैठक को सम्बोधित करते हुये अंकुर वर्मा ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि युवा ही परिवर्तन कर रथ लेकर आगे बढ़ते हैं। आज नौजवान उदास, असहाय और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है क्योंकि उसके अधिकार और अवसरों के साथ केन्द्र की सरकार ने छल किया। कहा कि एकजुटता से ही बदलाव आयेंगे।








युवा कांग्रेस की बैठक में सर्व सम्मत से आकाश आर्य को अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष और गुलाम नवी को विधिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसी क्रम में पंकज द्विवेदी, सन्तोष भारद्वाज को जिला महासचिव बनाया गया। 






जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे ब्लाक व ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन करने के साथ ही कांग्रेस से लोगों को जोडे और केन्द्र व प्रदेश सरकार के जन विरोधी नीतियों से जनमानस को अवगत कराने के साथ ही अन्याय का मुखर विरोध करें। 









बैठक में अरविन्द कुमार, मोनू भारद्वाज, हर्ष पाण्डेय, बलराम भारद्वाज, सूरज, नरसिंह प्रसाद, रईन राजा खान, रवि श्रीवास्तव, पंकज कुमार गौतम, कौशल भारद्वाज, नवीन पटेल, मुजीबुर्रहमान, राकेश कुमार को युवा कांग्रेस की सदस्यता दिलाया गया। सचिन शुक्ल, अर्जुन कन्नौजिया, दुर्गेश त्रिपाठी, विक्रम चौहान, मो. जलील, पिन्टू बाबा, पंकज सिंह, रूपेश पाण्डेय, अभय शंकर श्रीवास्तव, आशीष कुमार, दीपक गौड़, सत्येन्द्र कुमार मिश्र, अताउल्लाह खान, कर्मबीर बाबा, पवन वर्मा, आदर्श पाठक, पवन अग्रहरि, रविन्द्र कुमार, राम प्रसाद, सूरज गुप्ता, अरशद अली आदि युवा कांग्रेस पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे