Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम व एसडीएम ने किया वृक्षारोपण




अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:विकास खण्ड रूदौली के एक गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि/ पति व एडीएम वित्त एवं राजस्व ने 485 वृक्षो को लगाकर किया वृक्षा रोपण।






जानकारी के अनुसार विकास खण्ड रूदौली के ग्राम पंचायत भेलसर में मंगलवार को कन्या जूनियर हाई स्कूल भेलसर के प्रांगण में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व मदन चन्द दूवे,नायब तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा व प्रधान प्रतिनिधि/पति मोहम्मद अनीस व ग्राम पंचायत अधिकारी विजय गौतम द्दारा वृक्षारोपड़ किया गया।उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि/पति मोहम्मद अनीस ने कहा कि आज ग्राम पंचायत भेलसर में विभिन्न जगहों पर 485 वृक्षों का लगाकर गांव में वृक्षा रोपण की शुरुआत की गई है उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों से वृक्षों को बचाने व उसकी देख भाल में सहयोग की अपील की। उक्त अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अरशद हुसैन,मोहम्मद अलीम उर्फ ग़य्यम,लेखपाल राकेश मिश्रा,शोभा राम,सुभाष चंद्र मिश्रा,मौलाना शब्बीर,ग्राम पंचायत अधिकारी विजय गौतम,पंचायत मित्र राम अवध,कन्या जूनियर हाई स्कूल की इन्चार्ज प्रधानाचार्य इस्मत फ़ातिमा, ग्राम पंचायत सदस्य अंसारुल हक़,नैयरुद्दीन,मो0 अलीम एसपीओ,मोनू बॉस, मोहम्मद कैश,अरशद, मोहम्मद जफ़र, सन्तराम,फूल चन्द,मोहम्मद तौहीद,एहसान अहमद,मोहम्मद ज़ैद,महेश,अरविंद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
















वहीँ एक अन्य प्रोग्राम में भेलसर के निकट ही स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल में उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने 105 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया।यहाँ तहसीलदार शिव प्रसाद,एम् जे सुशील राय सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे