सुनील उपाध्याय
बस्ती । बस्ती जिले में पुलिस के ढुलमुल रवैए से नाराज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एनएच हाईवे 28 पर जाम लगा दिया । परिजनों का कहना है कि समय रहते यदि पुलिस चेत जाती तो शायद यह स्थिति घटना न होती । बताते चलें कि पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव का है कुछ दिन पूर्व रंजीत के अपहरण की परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। 2 दिन पहले साऊँघाट ब्लॉक में खेत में एक बालक का शव मिला जिसे पुलिस रंजीत का शव बता रही है ।
पुलिस के लापरवाह पूर्ण रवैये से नाराज सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाओं ने आज पॉलिटेक्निक चौराहे पर जाम लगा दिया । जाम को हटाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं मौके पर पहुंचे सी ओ सदर आलोक सिंह व थाना अध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी से परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं ।
जाम के चलते नेशनल हाईवे के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। लगभग 1 घण्टे बाद पुलिस के लिखित आश्वासन पर जाम को खाली कराया जा सका ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ