अमरजीत सिंह
फैजाबाद। सोहावल तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा मुस्तफाबाद में मनमानी तरीके से पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल तोड़वा कर दुकान बनाने की कोशिश पर एसडीएम सोहावल ने रोक लगा दिया है। प्रधान पर चौराहे की बेसकीमती जमीन पर बने पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल तोड़कर दुकान बनाने का आरोप है।बीते गुरुवार को तहसील व विकास खण्ड सोहावल की ग्राम सभा मुस्तफाबाद ( बड़ागांव ) निवासी व भाजपा नेता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष मालिक राम रावत, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम खां तथा पंचायत चुनाव में दो बार से रनर रहे सत्येन्द्र कुमार रावत उर्फ मुन्ना ने पंचायत भवन की भूमि पर अबैध तरीके से किए जा रहे निर्माण को लेकर जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की।
डीएम को किए जा रहे अबैध निर्माण के मामले की लिखित शिकायत सौंपा है। मुस्तफाबाद के पंचायत भवन की गाटा संख्या 548 ख जिसका रकबा 0 . 0690 हेक्टेयर है। उस पर एक दशक पूर्व निवर्तमान प्रधान तहरुन्निशा ने पंचायत भवन का निर्माण कराया था। आरोप है कि उसकी पश्चिमी बाउंड्रीवाल और एक गेट को तोड़ डाला गया। तथा उस पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे गांव सभा की सम्पत्ति को भारी छति हो रही है। शिकायतकर्ताओं ने इस मामले में करीब छह से सात लाख रुपये की छति बताया है और डीएम से छतिपुर्ती कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष ग्रामीणों की आपत्ति और शिकायत पर पंचायत भवन की बाउंड्री में सटाकर बर्षों से अबैध कब्जा कर दुकान कर रहे लोगों को राजस्व निरीक्षक प्रियम्बदा मिश्रा और सत्तीचौरा चौकी पुलिस की टीम ने बेदखल किया था। लेकिन खाली कराने गई टीम एक दुकानदार पर मेहरबान हो गई और उसको बेदखली में छोड़ दिया था। जिसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। गांव निवासी कपिलदेव तिवारी का कहना है कि मामला लोगों में चर्चा का बिषय बना हुआ है। और दुकानों के जरिए लाखों का खेल किया जा रहा है ।जिसमें नीचे से ऊपर तक कई लोग शामिल है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सोहावल राजीव शुक्ला ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ