सुनील उपाध्याय
बस्ती। सुमन सिंह ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में संगठन के बस्ती मण्डल में स्थिति की समीक्षा किया। महिला सभा जिलाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती सुमन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को संगठन के गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दिया।
संगठन की सूची सौपते हुये सुमन सिंह ने बताया कि जनपद में महिला सभा को प्रभावी बनाने के लिये जमीनी धरातल पर काम किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशों के अनुरूप महिला हितों की रक्षा के साथ ही प्रताड़ना की स्थिति में महिलाओं का सहयोग कर उन्हें संगठन से जोड़ा जा रहा है।
महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने समीक्षा के बाद पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों, पूर्व सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दे ंसाथ ही बूथों पर महिलासभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाय। कहा कि बस्ती में जिस बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति है यह निश्चित रूप से राजनीति में बड़े बदलाव की आहट है। आधी दुनियां भाजपा सरकार की कुनीतियों, रसोई गैस के बढते दाम, मंहगाई से ऊब चुकी है।
समीक्षा बैठक में सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, जुवेदा चौधरी, इन्द्रासना त्रिपाठी, सिद्धार्थनगर महिलासभा की जिलाध्यक्ष चमन आरा, रेनू बाला, जिला महासचिव उजराना सिद्दीकी, शबनम खातून, बदामा पाण्डेय, गीता श्रीवास्तव, अमरावती यादव, प्रतिभा श्रीवास्तव, अरूणा पाण्डेय, प्रेमशीला चौहान, इन्द्रावती यादव, रजिया खातून, सलमा खातून, धनपत्ता, पतिराजी, माया श्रीवास्तव, बीना सिंह, शोभावती यादव, श्यामपति,चन्द्रावती के साथ ही महिला सभा की अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ