अमरजीत सिंह
फैजाबाद।दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन कराना प्रशासन के लिये चुनौती भरा काम है बेहद संवेदनशील है मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम ,हल्की सी चूक बनी थी छ:वर्ष पूर्व दंगे का कारण जिला प्रशासन इस बार भी मूर्ति विसर्जन को लेकर पूरी तरह चौकन्ना है।वह किसी भी प्रकार का जोखिम विसर्जन के दौरान नही उठाना चाहता है।इसी कड़ी मे संवेदनशील शहर फैजाबाद में दुर्गा प्रतिमाओं के सकुशल विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसएसपी जोगेंद्र कुमार एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जयसवाल भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कल 18 अक्टूबर की रात्रि में जीआईसी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में दुर्गा प्रतिमाये एकत्रित होगी।
19 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा जीआईसी ग्राउंड से निकल कर फतेहगंज सुभाषनगर चौक रिकाबगंज सिविल लाइन होते हुए गुप्तारघाट के निर्मली कुंड जाएंगी जहां पर सरयू नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।ज्ञातहो कि फैजाबाद का मूर्ति विसर्जन बेहद संवेदनशील है क्योंकि वर्ष 2012 में विसर्जन के दौरान दंगा हो चुका है।मालूम हो कि फैजाबाद शहर के अति संवेदनशील क्षेत्रों में जैसे कसाब बाड़ा तिराहा, फतेहगंज,सुभाषनगर पुरानी सब्जी मंडी, चौक,रिकाबगंज क्षेत्र मेे सुरक्षाबलों को मुस्तैदी से लगाया जाएगा। खासकर विसर्जन रूट पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की पैनी निगाह होगी।
दरअसल 2012 में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान दंगा फैल गया था जिसके कारण प्रतिवर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा कड़ी होती है। बताते चलें कि विजयदशमी को माँ जगत जननी की प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिवर्ष होता है । फैजाबाद में यह बेहद भव्य रूप से होता है इसलिए इस पूरे कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशाशन ने कमर कस ली है | निरीक्षण में एस एस पी फैजाबाद जोगेंद्र कुमार एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया ने जी आई सी ग्राउंड से पैदल चलते हुए विसर्जन यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुझाव और सहयोग की बात कही ।
वहीँ धार्मिक नगरी अयोध्या में भी विजय दशमी के पर्व पर विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसके लिए जिला प्रशाशन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है ।अयोध्या में दशहरे के दिन नगर क्षेत्र की करीब 32 प्रतिमाओं का विसर्जन गुप्तार घाट पर होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ