Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जब चुनाव आता है तब राम मंदिर मुद्दा गर्माता है: कैबिनेट मंत्री















गोंडा : भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के लिए आया हूँ और उनके मान सम्मान को ठेस नहीं पहुचने दूंगा | कार्यकर्ता ही पार्टी के रीड है 

उक्त विचार गुरुवार को पूर्व घोषित मनकापुर कोतवाली के घेराव के लिए मनकापुर आये भारतीय समाज पार्टी के के राष्ट्रिय अध्यक्ष व सूबे के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राज भर ने मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा | 



इस दौरान पत्रकारों से बात चीत करते हुए राम मंदिर मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि जब चुनाव आता है तब राम मंदिर मुद्दा  गर्माता है। बिना मुसलमान के हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता है। हिन्दू कोई धर्म नहीं है यह तो सनातन धर्म है। मै हिन्दू नहीं हूँ सनातन हूँ । जिनका हिन्दू रीति रिवाज से संस्कार हुआ है। वह हिन्दू हैं।उन्होंने कहा कि सही ढंग से विकास कार्यों के न होने से जनता का मिजाज ठीक नहीं है।यदि यह रवैया ठीक नहीं किया गया। तो चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना  पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि संयोग से एक दिन के लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बना तो गरीबों की झोपड़ी उजाड़ कर छत दे दूँगा। एक यह बात पिछड़ा वर्ग और विकलांग कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मनकापुर में  आई टी आई संचार विहार में अपने पार्टी के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि है। उन्हें कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को प्रशासन की ओर से प्रताड़ित किया तो ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मै एक एक कार्यकर्ता के लिए संघर्ष करता रहूंगा। कार्यकर्ता ही हमारी रीढ़ हैं। कैबिनेट मंत्री के मनकापुर आने का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाना। 28 सितम्बर को एक युवक की हुयी हत्या के मामले में पुलिस की ओर से लीपापोती करने की आशंका को खत्म कर पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। 






वही मंत्री के द्वारा अपने ही सरकार में कोतवाली के घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ पाँव फूल गए थे जिसको लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी एस के रवि व एसडीएम जेबी सिंह ने खोडारे , छपिया , मोतीगंज , धानेपुर की अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दिन भर रणनीत बनाते रहे और मंत्री मनकापुर कोतवाली में न रुक कर शीधे आई टी आई स्थित गेस्ट हाउस में पहुचने पर राहत की सांस ली








मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पुलिस की कार्रवाही से संतुष्ट हूँ। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को सुना।अल्ली पुर राजकुमार ने जमीन से सम्बंधित हेराफेरी की शिकायत की। इस पर उन्होंने एस डी एम को निर्देशित किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता राणा अजीत प्रताप सिंह, मंडल बृजभूषण मिश्र, जिलाध्यक्ष राजेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे