Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इन 10 जनपदों में विज्ञान का संदेश देगी ‘ साइंस आन व्हील’










सुनील उपाध्याय 
बस्ती । छात्रों को ज्ञान विज्ञान से परिचित कराने हेतु चलित विज्ञान प्रदर्शनी बस ‘ साइंस आन व्हील’ को किसान सेवा संस्थान अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ल ने सिद्धार्थनगर जनपद के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बताया कि बस्ती, गोण्डा मण्डल, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज सहित 10 जनपदों के प्रमुख विद्यालयों, ब्लाक मुख्यालयों पर चलित विज्ञान प्रदर्शनी बस ‘ साइंस आन व्हील’ लेकर पहुंचेगी। 




राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से सचालित ‘ साइंस आन व्हील’ का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करना है। बस के सिद्धार्थनगर रवाना होने के मौके पर अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी, शुभम शुक्ल, मेहदीहसन आलम, जगतराम, शैलेष कुमार, निर्मला, प्रियंका, सुखराम यादव, कुश शुक्ल, सच्चिदानन्द श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे