अमरजीत सिंह
फैजाबाद । दीपोत्सव की तैयारी के उद्देश्य से अयोध्या विधानसभा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पर्यटन अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के साथ एसओ अयोध्या के घाटो व दीपोत्सव स्थल का निरिक्षण किया।
रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व पर्यटन अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस दीपोत्सव पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक रमणीय एवं बेहतर बनाना है। जिससे अयोध्या में फिर से रामराज की परिकल्पना साकार होती दिखे। क्योकि दीपावली महोत्सव को रामनगरी की गरिमा के अनुकूल बनाने के लिए विभिन्न आयोजन प्रस्तावित है। अयोध्या को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए मुख्यमंत्री जी कई घोषणायें कर सकते है।
दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजपाल रामनाईक सहित सरकार के कई कैबिनेट मन्त्री एवं मंत्रियों के साथ विदेशी मेहमान भी आयेंगे इस लिए बचे हुए जो भी कार्य शेष रह गए हो उनको तीव्र गति से दीपोत्सव के पहले पूर्ण कराया जायेगा।
बैठक में अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाधिकारी फ़ैजाबाद, एडीएम प्रशासन, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ