वासुदेव यादव
अयोध्या-फैजाबाद, अयोध्या में पण्डा पुरोहित समाज का सपथ ग्रहण समारोह नव दुर्गा अखाड़ा देवी मन्दिर चकतीरथ मोहल्ला मे सम्पन्न हुआ। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय व महामंत्री राजेश पाण्डेय ने शपथ ग्रहण लिया। इनको शपथ ग्रहण समाज के अगुवा सभापति शम्भूनाथ पाण्डेय ने कराया।
इस दौरान मुख्य अतिथि समाज सेविका गुलशन बिन्दू किन्नर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पण्डा पुरोहित समाज सदैव धार्मिक दृष्टिकोण से समाज को दिशा प्रदान करता है। धर्म कर्म के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाता। उन्होंने नये पदाधिकारियो ंसे कहा कि समाजहित में सदैव तत्पर रहें। नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा पण्डा पुरोहित समाज का इतिहास गौरवमयी रहा है। समाज को संगठित कर समाज को आगे बढ़ाना मेरा प्रथम कर्तव्य है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करना व समाज के गरीब व जरूरतमन्दों को हर सम्भव मदद दिलाना मेरा दायित्व है। उन्हांेने नव दुर्गा अखाड़ा मन्दिर की जीर्णोद्वार सर्वसम्मत्ति से कराने की बात कही। जबकि महामंत्री राजेश पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज ने हमें वोट देकर महामंत्री चुना है। मेरा लक्ष्य होगा कि सबके विश्वासों पर खरा उतरूं व समाज हित में उल्लेखनीय कार्य करूं। यह तभी सम्भव जब सभी लोग एकजुट एक राय होकर एक-दूसरे की मदद करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सूरज लाल पाण्डेय व संचालन सभापति शम्भूनाथ पाण्डेय ने किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जिनमें उपाध्यक्ष छोटू पाण्डेय संगठन मंत्री अमित पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राहुल पाण्डेय, संरक्षक सूरज लाल पाण्डेय, सभापति शम्भू नाथ पाण्डेय नन्कू पाण्डेय, नन्दलाल पाण्डेय आदि के नामों की घोषणा हुई। इससे पूर्व मंचस्थ व नव निर्वाचित पदाधिकरियां का माल्र्यपण कर स्वागत ससम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बब्लू पाण्डेय, पिण्टू पाण्डेय, लक्ष्मी पाण्डेय, श्रवण पाण्डेय, रामलौट प्रसाद पाण्डेय, नरसिंह पाण्डेय, मोनू, दिवाकर पाण्डेय, चुलबुल पाण्डेय, मंहगू पाण्डेय, अतुल पाण्डेय व पार्षद खजांची आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ