डॉ ओपी भारती
गोंडा :वजीरगंज थाना क्षेत्र के मझगवां मे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गये। जिसमें पांच महिलाए चोटहिल हो गई। दोनों पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मंगलवार सुबह भूमि विवाद को लेकर संतोषी सिंह व रजनी सिंह पक्ष के लोगों में आपस में जम कर मार हुई।दोनों पक्ष से लात घूसा व लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से डिंपी सिंह व रजनी सिंह तथा दूसरे पक्ष से संतोषी सिंह, पुष्पा सिंह व मीरा सिंह चोटिल हो गईं। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सन्तोषी सिंह की तहरीर पर महेंद्र प्रताप सिंह ,देव प्रताप सिंह व अखंड प्रताप सिंह वहीं दूसरी तरफ रजनी सिंह की तहरीर पर मनीष सिंह, राहुल सिंह ,अनिल सिंह व दिवाकर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ