Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही अति शीघ्र शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण :नृत्य गोपाल दास











अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राम मंदिर निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही अति शीघ्र शुरू हो जाएगा । श्री राम जन्म भूमि करोड़ों हिंदुओं के आस्था का केंद्र है । केंद्र में मोदी की सरकार है और प्रदेश में योगी की सरकार यदि अब नहीं बनेगा मंदिर तो कब बनेगा । 





उन्होंने कहा कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि शीघ्र ही न्यायालय अपना फैसला भी देगा । मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वचनबद्ध है और शीघ्र ही निर्माण भी शुरू कराया जाएगा । इसी के साथ उन तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया जिन में सरकार और राम जन्मभूमि न्यास के बीच दूरी की बात कही जा रही थी ।




 नृत्य गोपाल दास आज बलरामपुर में अपने संरक्षण वाले हनुमान गढ़ी मंदिर पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे जहां पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्हें मोदी व योगी सरकार पर पूरा भरोसा है । वह दावे के साथ कह सकते हैं कि मोदी के कार्यकाल में ही अति शीघ्र मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा ।







 यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा के जहां मूर्ति स्थापना हो जाती है मंदिर का निर्माण स्वत: शुरू हो जाता है । श्री राम जन्म भूमि सभी के लिए महत्वपूर्ण और श्री राम हम सभी के आराध्य देव  हैं । वार्ता के दौरान उनके साथ अयोध्या से आए कै साधु संत भी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे