अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद।पिछले चालीस सालों से रूदौली के कुद्दुसी मार्केट दरगाह रोड पर लगती आ रही कपडे की बाजार(सट्टी बाजार)अब फिर से गुलज़ार हो जायेगी।लेकिन यह बाजार अब सोमवार के बजाये शनिवार को पुराने स्थान दरगाह रोड पर लगेगी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है जिसकी पुष्टि नगर पालिका चेयरमैन जब्बार अली ने की है।
बता दें कि पिछले चालीस सालों से कुद्दुसी मार्केट में सट्टी बाजार लगती चली आ रही थी जिसको गत दिनों स्थानीय प्रशासन ने हटा कर मोहल्ला टेढ़ी बाजार में स्थानान्तरित कर दी थी जिसको लेकर यहाँ के व्यापारी काफी परेशान थे उनके व्यवसाय पर काफी असर पड़ा था।उधर टेढ़ी बाजार में सट्टी बाजार स्थापित हो जाने से वहाँ की रौनक बढ़ गयी थी इसलिए वहां के व्यापारी यहाँ से सट्टी बाजार हटाने का विरोध कर रहे थे।
नगर पालिका ऐसी व्यवस्था कर दी की दोनों तरफ रौनक बनी रहे और दोनों ओर के व्यापारियों का व्यवसाय चलता रहे।चेयरमैन जब्बार अली ने बताया कि सोमवार को टेढ़ी बाजार में और शनिवार को पुराने स्थान कुद्दुसी मार्केट में गेट के अन्दर सट्टी बाजार लगेगी।
इस निर्णय पर ग़ज़ाली मियां,ग़ुलाम अन्सारी,अज़ीम खान,मालिक अंसार,राम किशन चुन्नू,उस्मान अन्सारी,मुक़ीम चुन्ने,हाजी अमानत अली,हाफिज सबाहुद्दीन,अख्तर अली खान,गया शंकर,हसन शेख,असलम मेडिकल,इक़बाल उस्मानी,सै0 अली मियां,अतीक बेकरी,फ़राज़ अन्सारी,सलीमुद्दीन,शरीफ असलम,भाजपा नेता खुर्शेद अहमद,बशीरुद्दीन,सिरताज अली,मोहम्मद अहमद शालू,आसिफ खान ताबिश अंसारी,शादाब खान,फ़िरोज़ शागिल,रज़ी अन्सारी आदि लोगो ने ख़ुशी का इज़हार कर नगर पालिका का आभार प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ