Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाज में पनप रहा क्षेत्रवाद और धर्मवाद का आतंक : ध्रुव कुमार त्रिपाठी









ए. आर. उस्मानी / कमलेश सिंह
 गोण्डा। जनपदीय स्काउट गाइड रैली के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में लोगों को शिक्षकों से एक बड़ी अपेक्षा है क्योंकि हर व्यक्ति शिक्षकों पर भरोसा जताता है और अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

 शिक्षक ही समाज के उन्नायक हैं। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व बढ़ जाता है। अंत में उन्होंने कहा कि समाज में क्षेत्रवाद और धर्मवाद का आतंक पनप रहा है। इसको मिटाने के लिए स्काउट गाइड की महत्ता बढ़ जाती है। 




     रैली के तीसरे दिन की शुरुआत गणपति बप्पा के साथी जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपने अपने हुनर दिखाए और बड़े-बड़े लकड़ी के टावर निर्मित कर भारतीय तिरंगा लहराया।
कार्यक्रम के अंत में विजयी टीमों को प्रमाण पत्र दिया गया और फिर जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने रैली में आए हुए सभी का आभार प्रकट किया। विद्यालय प्रबंधक यशवंत सिंह सभी को अनुशासन और स्वच्छता का संदेश दिया।







 इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सहदेव सिंह, प्रधानाचार्य जीजीआईसी गीता त्रिपाठी, ओसी क्रांति समर सिंह, अध्यापक सत्य प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, शिव मोहन सिंह, ईश्वर शरण सिंह, सुरजीत सिंह, कन्हैया लाल मिश्रा, अवधेश सिंह,  अखंड प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह वेद प्रकाश सिंह अमित सिंह, रामायण सिंह सहित डीओसी स्काउट ज्ञानेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कमलेश कुमार द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे