सुनील उपाध्याय
बस्ती । जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में दीपोत्सव का पर्व उल्लास, प्रतियोगिताओं, प्रदूषण रहित पटाखों की गूंज के बीच शनिवार को मनाया गया। प्रबंधक सन्तोष सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि दीपावली के पर्व में श्रीराम के विजेता बनकर अयोध्या वापसी का सुखद क्षण और किसानों की सम्पन्नता का संदेश छिपा है। छात्रों को अधर्म पर धर्म के विजय सूत्र को अपने जीवन में उतारना चाहिये।
छात्रों के बीच कार्ड बनाओ, दीया सजाओ और रंगोली प्रतियोगितायें आयोजित की गई । प्रतियोगिताओं को तीन समूहों में प्रधानाचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह और शिक्षकों की देख रेख में कराया गया। प्रथम समूह में कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के छात्रों ने कार्ड बनाओ प्रतियोगिता और द्वितीय समूह के दीया सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 और तृतीय समूह में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हाउस के क्रम में हुआ जिसमें रेड हाउस से नीलिमा, सुजीत, सिद्धि, फिरदौस, रूखसार, सावरकर ग्रीन हाउस में शीबा, प्रज्ञा, उम्मे, हुसैन, दिव्यांका, दरक्षा, तौकीर, एहतशाम, एलो हाउस से अर्तिका, शिवम, वैष्णवी, सौम्या, जेहरा, साहिल, वसुधा, राम गोपाल, अलीना, ब्लू हाउस से आकांक्षा, सोनाली, पूजा, सचिन, अंशू, महिमा, अभिश्रेष्ठ, ओम, मीनू आदि ने हिस्सा लिया। रेड हाउस को प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय और ब्लू हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में वर्तिका, अविरल, यश शर्मा ने प्रथम, आसिफा, अंश मिश्रा, अदिति पाण्डेय ने द्वितीय, नुजहत, प्रिया, अनुश्री को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। दिया सजाओ प्रतियोगिता में माही, आरूषि, मुस्कान, विवेक, कल्पना प्रथम, प्रियल, सूर्याश, अंशिता, शिवानी, प्रियांशी द्वितीय, अर्नव, खुशी, मेहरून्निशा, श्रेया राना और अश्विनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मण्डल में प्रधानाचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, कंचन, उर्मिला, विजय लक्ष्मी शामिल रही।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक सन्तोष सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी और शिक्षक, शिक्षिकाओं ने छात्रों के साथ फुलझडिया जलाकर पर्व का आनन्द लिया। राकेश, प्रदीप, बब्बी प्रकाश, क्षमा, गुलनाज, राबिया, आयुषी, प्रगति, नीतेश, निशान्त, अजिता, शिखर, शिवराज आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ